Slider Widget

पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी, आए दिन कुछ ना कुछ खबरें मीडिया और सोशल मीडिया दोनों पर बहुत चर्चा का विषय बनी रहती है और कल वो घड़ी आ ही गई, जब इन दोनों की शादी होना तय थी| कल इन दोनों सितारों ने शादी के पवित्र बंधन में एक दूसरे को स्वीकार किया और एक दूसरे के हमसफर भी बन गए| इन दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं और इस नवविवाहित जोड़े को अलग अलग तरीके से शुभकामनाएं और बधाई दी जा रही है|

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने सिक्योरिटी को लेकर काफी जागरूकता दिखाई थी, जिसके लिए उन्होंने वहां काम करने वाले सभी लोगों से स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने से भी रोका था और मीडिया से भी हरसंभव बचने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन फिर भी फैंस के लिए सोशल मीडिया पर इस शादी की कुछ महत्वपूर्ण तस्वीरें आ ही गई और जिन्हें देखकर फैंस अपनी खुशी अपने अंदाज़ में जाहिर कर रहे हैं, हम भी आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, कुछ ऐसी ही शानदार और जबरदस्त शादी की तस्वीरें|
इस तस्वीर में शादी के जोड़े में सजे हुए वरुण धवन अपनी होने वाली पत्नी नताशा दलाल के साथ बैठे हुए हैं और नताशा भी शादी के जोड़े में वरुण धवन के साथ बैठी हुई है और इन दोनों के पीछे डेविड धवन इन दोनों की शादी की खुशी जाहिर करते हुए दिख रहे हैं और यह दोनों एक साथ बैठे हुए काफी ख़ूबसूरत लग रहे हैं| इन दोनों के चेहरे पर ही शादी की खुशियां देखी जा सकती है, इन दोनों के चेहरे काफी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं इन तस्वीरों में,इस तस्वीर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि है, की यह तस्वीर वरमाला के बाद ली गई है|

दूसरी तस्वीर में वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा का हाथ पकड़े हुए फेरे ले रहे हैं और इन दोनों के चेहरे पर एक हसीन मुस्कुराहट झलक रही है जो इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है| दोस्तों आपको यह तस्वीरें कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं, धन्यवाद|


Post a Comment

0 Comments