Slider Widget

पारस छाबड़ा ने पवित्र पुनिया पर लगाएं गंभीर आरोप...

बिग बॉस 14 पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है, बिग बॉस के फैंस को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है, कि बिग बॉस में आखिर चल क्या रहा है, बिग बॉस को लेकर अलग-अलग लोगों के बयान और रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं| इनमें कुछ तो ऐसे वायरल होते हैं कि सोशल मीडिया का तापमान एकदम से बड़ा ही देते हैं| हाल ही में पारस छाबड़ा ने पवित्र पुनिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही है| दरअसल पारस छाबड़ा ने अपना इंटरव्यू देते हुए पवित्र पुनिया को धोखेबाज बताया है |

बिग बॉस को लेकर हमेशा वाद-विवाद सोशल मीडिया पर चलते ही रहते हैं, लेकिन हाल ही में पारस छाबड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में पवित्रा पूनिया पर चिटिंग का आरोप लगाते हुए, यह बताया है कि पवित्र पुनिया धोखेबाज है और शादीशुदा होने के बाद भी मेरे साथ डबल डेटिंग कर रही थी और इसी बात को लेकर सोशल मीडिया का माहौल बहुत गर्म हुआ है| इसी के साथ पारस छाबड़ा ने पवित्र पुनिया पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं|
आपको पता ही होगा कि पवित्र पुनिया बिग बॉस से बाहर हो चुकी है और अब उन पर सोशल मीडिया पर काफी गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं| पवित्र पुनिया एजाज खान के साथ अपने सुनहरे भविष्य की कल्पना कर रही है और जैसा कि आपको पता ही है, कि एजाज खान भी कुछ निजी कारणों के चलते बिग बॉस के इस सीजन से बाहर हो गए थे और पवित्र पुनिया और एजाज खान ने खुलकर मीडिया के सामने एक दूसरे के रिश्ते स्वीकार किए है, साथ ही एजाज खान ने मीडिया को यह भी बताया कि वह पवित्र पुनिया के साथ समय बिताना बेहद पसंद करते हैं| 
पवित्र पुनिया और एजाज खान की यह जोड़ी लोगों को काफी पसंद भी आ रही थी और इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है, लेकिन इसी बीच पवित्र पुनिया के बॉयफ्रेंड पारस ने मीडिया में कुछ बयान दिए हैंं इन के चलते सोशल मीडिया मैं काफी हलचल मची हुई है| दरअसल पारस छाबड़ा पवित्र पुनिया का ब्रेकअप हो चुका है, क्योंकि जब बिग बॉस के इस सीजन में पवित्रा पूनिया की एंट्री हुई थी, तब पवित्र पुनिया ने पारस छाबड़ा के खिलाफ कई बयान दिए थे| पवित्र पुनिया ने कहा कि पारस ने उन्हें धोखा दिया है|
पारस छाबड़ा ने पवित्र पुनिया के दिए गए उन बयानों का जवाब देते हुए ही कहा है, कि उसने मुझे धोखा दिया है, मैंने उस समय तो कुछ नहीं कहा लेकिन अब यह बात सबको पता चल चुकी है, कि हमारा ब्रेकअप क्यों हुआ और पवित्र पुनिया मेरे साथ चिटिंग कर रही थी| पारस ने आगे कहा कि उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती हो सकती है शायद, जो शादीशुदा होते हुए भी रिश्ता रखा, लेकिन वह मेरे साथ रिश्ते में आई ही क्यों| 
इस इंटरव्यू में पारस छाबड़ा ने आगे पवित्र पुनिया का वह वक्तव्य दोहराते हुए कहा जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे पति, घर के बाद कुछ भी करके आए लेकिन जब भी घर की घंटी बजाई तो वह बस मेरे हो बाकी सब चीजें बाहर छोड़कर आए, इसके लिए पारस ने कहा कि दरअसल वो उनके लिए नहीं बल्कि खुद के लिए कह रही थी, अब आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि यह कहानी आगे क्या रंग लेती है और इस पर पवित्र पुनिया का क्या रिप्लाई आता है|



Post a Comment

0 Comments