अपने बेटे के साथ शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया एक शानदार वीडियो: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आए दिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ स्पेशल ज़रूर शेयर करती रहती है और उनके फैंस उनकी फोटो और वीडियो पर अपने विचार भी ज़रूर देते हैं| यदि फिटनेस की बात करी जाए तो बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में गिने जाने वाले शिल्पा शेट्टी हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर एक्टिव रहती है और सोशल मीडिया पर इसके लिए अनेक पोस्ट और वीडियो शेयर करती रहती हैं|
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए, अपनी बढ़ती उम्र के बारे में भी जिक्र किया है| यदि शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती को देखा जाए तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि उनकी उम्र बढ़ रही है, बल्कि ऐसा लगता है कि इनकी खूबसूरती के अनुसार तो इनकी उम्र शायद इसी जगह पर रुक सी गई है, लेकिन फिर भी शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे के साथ वीडियो शेयर करते हुए अपनी उम्र के बारे में बात करी है|
शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हमेशा कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती हैं| अपने फैंस के लिए लेकिन हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है, उसमें वह अपने बेटे वियान के साथ ट्रैम्पोलाइन पर जंप लगाती हुई दिखाई देती है| इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी और उनके बेटे वियान दोनों के चेहरे पर काफी स्माइल है और वह दोनों काफी खुश और प्रसन्न नजर आ रहे हैं| यह वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, कि बढ़ती उम्र एक ऐसी प्रक्रिया है जिस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता है|
शिल्पा शेट्टी ने यह पोस्ट शेयर करते हुए आगे लिखा कि बढ़ती हुई उम्र के साथ आपको क्या करना चाहिए क्या, नहीं करना चाहिए, इन सब घिसी पिटी मान्यताओं पर मैं विश्वास नहीं करती| शिल्पा शेट्टी ने कहा है की बढ़ती हुई उम्र के साथ हड्डियां और मसल्स काफी कमजोर हो जाती हैं| इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने बढ़ती उम्र में क्या करना चाहिए, इसके लिए अपने फैंस के साथ कुछ टिप्स भी शेयर करी है, उनके अनुसार बढ़ती हुई उम्र में इन तीन सिंपल ट्रिक्स को जरूर फॉलो करना चाहिए|
उन्होंने बताया कि बढ़ती हुई उम्र में पहला तो अच्छा खाना खाना चाहिए, दूसरा नियमित रूप से एक्सरसाइज करते रहना बहुत जरूरी है और तीसरा है कि हमेशा जितना हो सके उतना प्रसन्न रहे, कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा प्रसन्न रह सके, खुश रह सके| शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं सोशल मीडिया पर अब तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है|
यदि शिल्पा शेट्टी के काम के बारे में बात करें, तो शिल्पा शेट्टी आगामी फिल्म निकम्मा में नजर आएंगी| शिल्पा शेट्टी के साथ इस फिल्म में अभिमन्यु दासीन शर्ली सेटिया नजर आएंगे| आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी की आने वाली यह फिल्म एक कॉमेडी एक्शन फिल्म होगी|
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, मुझे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें और रोजाना बॉलीवुड से जुड़ी हुई ख़बरें पढ़ने के लिए हमारे पेज को जरूर फॉलो करें`
0 Comments