वरुण- नताशा की शादी के लिए शाहरुख खोलेंगे अपने बंगले के दरवाजे- इस समय वरुण धवन फिल्मी गलियारे में चर्चा का विषय बने हुए हैं, पहले रिलीज होने वाली वरुण धवन की फिल्म कुली थी, जिसके कारण वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे थे| और अब वरुण धवन की सोशल मीडिया पर वायरल होने का कारण उनकी और नताशा दलाल की शादी के कार्यक्रमों को लेकर उनकी फोटो है और कुछ जानकारियां लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं| इनमें से कुछ जानकारियों में सच्चाई भी होती है, हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही एक जानकारी के बारे में|
दरअसल फिल्मी गलियारे में यह जानकारी काफी तेजी से वायरल हो रही है, कि शाहरुख खान, वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के लिए अपने अलीबाग बंगले के दरवाज़े शादी के लिए खोलेंगे| जी हां दोस्तों यह जानकारी बिल्कुल सही जानकारी है, क्योंकि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी को अलीबाग की एक रिजोर्ट में होगी| शुक्रवार को शादी की रस्में शुरू हो जाएंगे और इन सभी रस्मों की पूरी तैयारी यह दोनों परिवार बहुत ही बेहतरीन तरीके से की है| दोनों परिवार यहां आने वाले सभी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार हो चुके हैं|
शादी के लिए वरुण धवन और नताशा दलाल इन दोनों के ही परिवार अलीबाग स्थित द मेनशन हाउस आ चुके हैं और इसी दौरान सोशल मीडिया पर इनकी काफी तस्वीरें भी ट्रेंड कर रही है| ऐसा हमेशा होता है कि हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपनी शादी में अपने कुछ खास दोस्तों और खास रिश्तेदारों को ही इनवाइट करते हैं| ऐसा ही इस शादी में भी देखने को मिलेगा इस शादी में परिवार वालों के अलावा खास दोस्तों को बुलाया गया है| खबर यह भी है कि शाहरुख खान भी इस शादी के लिए अपने अलीगढ़ स्थित बंगले के दरवाजे इस शादी के लिए खोलेंगे| सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार वरुण धवन की शादी के कुछ फंक्शन शाहरुख खान के वहीं पास में स्थित बंगले पर भी होने हैं| खबरें यह भी है कि वरुण धवन और नताशा दलाल अपने हनीमून पर तुर्की जाएंगे लेकिन इस खबर के बारे में दोनों ही परिवारों ने कोई पुष्टि नहीं की है| वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के गेस्ट लिस्ट वायरल हो रही है, सोशल मीडिया पर लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर कोई भी लिस्ट जारी नहीं हुई है| वही इस शादी को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक थे, कि उन्हें वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलेंगे,
डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन की शादी को लेकर काफी सतर्क नजर आ रहे हैं, उन्होंने इस शादी में काम करने वाली सभी लोगों से अपने स्मार्टफोन का यूज़ करने के लिए मना किया है| यह इसलिए किया गया है की शादी की पूरी सिक्योरिटी अच्छे तरीके से की जा सके, जिससे कि शादी से रिलेटेड कोई भी फोटो या कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ना हो सके|आपको यह जानकारी कैसी लगी और आपको वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बारे में क्या राय है, हमें जरूर बताएं अभी पोस्ट पसंद आए तो लाइक और शेयर जरूर करें| ऐसे ही मजेदार पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो जरूर करें|





0 Comments